बिकरु कांड में आरोपी को सुनाई गई सजा
कानपुर देहात,17 जुलाई 2023। बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या मामले में कोर्ट ने पहली सजा सुनाई है। हत्या के प्रयास का दोषी करार कर श्यामू बाजपेई को पांच साल कैद की सजा सुनाई गई। पांच हजार रुपये अर्थदंड की लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी। डीजीसी राजू पोरवाल ने बताया कि दोषी को पांच वर्ष कैद हुई है। पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है।
