सीएम के साथ गुरु की भूमिका भी निभाते है योगी महाराज

गुरू पूर्णिमा पर गुरू की भूमिका में गोरखपीठाधीश्वर में नजर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गुरू पूजा कर,देश भर से आए शिष्यों को आशीर्वाद देंगे योगी

लखनऊ,03 जुलाई 2023। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर हैं। गुरु पूर्णिमा पर गोरक्षनाथ पीठ में बड़ा आयोजन हो रहा है। यहां नाथ संप्रदाय से जुड़े करीब 5 हजार लोग पहुंचे हैं। पीठाधीश्वर और सीएम योगी अपने शिष्यों को आशीर्वाद देंगे। सोमवार की सुबह योगी ने गोरक्षपीठ में अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की पूजा अर्चना की।
इसके बाद गोशाला में गायों और गौवंश को गुड़ खिलाया। सीएम ने गायों को पुचकारा और दुलार किया। बाद में पहुंचे अपने शिष्यों को भी आशीर्वाद दिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *