Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > भाजपाइयों ने बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां

भाजपाइयों ने बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां

Spread the love

कानपुर देहात,01 जून 2023।भारतीय जनता पार्टी जिले में महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। शनिवार को सांसद देवेंद्र सिंह सिंह भोले ने अकबरपुर मंडल एवं रनिया मंडल में महा जनसंपर्क अभियान चलाया। लोगों को जागरूक करने के लिए मोदी सरकार की उपलब्धियों भरा पत्रक लोगों को वितरित किए। देवेंद्र सिंह भोले ने कहा 2014 में, पीएम मोदी ने शपथ ली थी कि उनकी सरकार का मंत्र “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” होगा और भाजपा सरकार ने “सेवा, सुशासन, गरीब” के आदर्श वाक्य के साथ जरूरतमंदों के कल्याण के लिए समर्पण के साथ लोगों की सेवा की। मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों की सेवा की, घर, शौचालय, राशन, कोविड महामारी के दौरान मुफ्त टीकाकरण, किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्रा भाजयुमो अध्यक्ष परवेश कटियार,मंडल अध्यक्ष शिव विलास मिश्र, सुनील शर्मा,गुड्डू मिश्रा,महेश प्रजापति, गोपाल सैनी,केशव त्रिपाठी आदि रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *