Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > मैथा में फंदे पर लटकता मिला अमीन का शव

मैथा में फंदे पर लटकता मिला अमीन का शव

Spread the love

कानपुर देहात,30 जून 2023।मैथा तहसील में संग्रह अमीन के पद पर रूरा के शास्त्री नगर का रहने वाला अजय सिंह(47) सात वर्षों से तैनात था। वह मैथा तहसील के कर्मचारियों के आवास में रहता था। शुक्रवार की दोपहर वह तेज आवाज में फोन पर बात कर रहा था। कुछ देर बाद आवाजे आना बंद हो गई। मृतक के छोटे बेटे कार्तिकेय की सूचना पर दोपहर 2 बजे डायल पुलिस मैथा तहसील के कर्मचारी आवास पहुंची। और जिंगले से झांककर देखा तो अजय का शव फंदे पर झूल रहा था। तहसीलदार सुभाष चंद्र,नायब तहसीलदार मनोज कुमार रावत पहुंचे। इन्स्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आत्महत्या करने की बात कही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *