योग दिवस पर माती में नेताओ व अधिकारियों ने किया योग

कानपुर देहात, 21 जून 2023।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जन प्रतिनिधियों,अधिकारियों व आम लोगों ने अनुलोम विलोम सहित योग के कई आसन किए।कार्यक्रम स्पोर्टस स्टेडियम माती में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल विकास एवं पुष्टाहार माननीय राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष/एमएलसी अविनाश सिंह चौहान एवं जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर योगासन किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, मुख्य कोषाधिकारी केके पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, अधिकारियों,कर्मचारियों, जनप्रतिनिधिगणों आदि ने योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *