Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > सभी बीडीओ एवं ईओ लापरवाही बरतने पर डीएम के कोप के भाजन बने

सभी बीडीओ एवं ईओ लापरवाही बरतने पर डीएम के कोप के भाजन बने

Spread the love

डीएम ने महत्वपूर्ण कामों में ढिलाई पर जिले के सभी बीडीओ व ईओ को व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने की दी हिदायत

बरसात से पहले जनपद के समस्त नाली-नाला की हो जाए सफाई, जलभराव होने पर होगी कार्यवाही-डीएम

कानपुर देहात 7 जून 2023। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में बुधवार को गौशाला में गौवंशो को संरक्षण करने के संबंध में बैठक का आयोजन किया। बैठक में गौवंशों को उपलब्ध कराए जाने हेतु भूसा खरीद हेतु संबंधित खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा साल भर हेतु भूसा भंडारण अवश्य सभी लोग कर ले। जिससे आगे किसी प्रकार की समस्या ना हो तथा इसमें इसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पशुओं को हारा चारा उपलब्ध हो सके।

चारागाह की भूमि को करे संरक्षित

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया था कि चरागाह की भूमि को संरक्षित किया जाये। जिससे पशुओं को हरा चारा उपलब्ध हो सके।परन्तु इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशाषी अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरतने के कारण जिलाधिकारी ने उनको कड़ी फटकार लगायी।और उनको सख्त हिदायत दी की चरागाह की भूमि को खाली कराकर हरा चारा उगाए जाने का प्रबन्ध किया जाए। जो निराश्रित गौवंश घूम रहे हैं उन्हें गौशालाओं में शत प्रतिशत संरक्षित किया जाए। वहीं जिलाधिकारी ने उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्र की गौशालाओं का भ्रमण कर गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य किया जाए। इसमें लापरवाही ना हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बीडीओ व ईओ बरसात के पूर्व नाली नाला सफाई पूर्ण कराएं

जिलाधिकारी ने समस्त नगरी निकाय के अधिशासी अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में बरसात आने वाली है इस हेतु जनपद के समस्त नाला-नाली की सफाई का कार्य पहले से ही पूर्ण कर ले तथा किसी भी विद्यालय, गौशाला आदि स्थलों में पानी का भराव ना हो, यह अवश्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा की जनपद के समस्त खाली तालाबों को पानी से परिपूर्ण किया जाये, जिससे नागरिकों की जल की समस्या का समाधान तो हो ही साथ ही सरकार के मंशा भी पूरी हो। गौवंशों के संरक्षण के मुद्दे पर अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करे, जिससे न केवल गौवंशों को संरक्षित किया जा सके अपितु इनसे किसानों को होने वाली परेशानियों से भी निजात दिलाया जा सके।
इस मौके पर अन्य बिंदुओं पर अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट आदि संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

गीतेश अग्निहोत्री/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *