Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > घायलों की जान बचाकर,एसपी ने पेश की मिसाल

घायलों की जान बचाकर,एसपी ने पेश की मिसाल

Spread the love

एसपी के आवास समीप बाइक हादसे में दो महिला समेत एक दूध मुंही बच्ची को पुलिस कर्मियों ने स्कार्ट के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कर कराया इलाज

कानपुर देहात,07जून 2023। पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति अपने कार्यों के लिए पहचाने जाते है। बुधवार की रात उनके आवास के समीप बाइक से हादसेकी जानकारी पा विभाग कार्यो को छोडकर बाइक से गिरी एक दूधमुही बच्ची समेत दो महिलाओं उठवाकर। उन्हे जिला अस्पताल तक सरकारी स्कार्ट के से भिजवाया। यही नहीं पुलिस ने खड़े होकर महिलाओं व बच्ची का इलाज भी कराया। जबकि बाइक चालक के कहीं चोट न आने के चलते बाइक चालक सुरक्षित घर भेजा गया।
रनिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई निवासी शिवा की भांजी का अनंतराज अस्पताल अकबरपुर में डिलीवरी हुई थी जिसको देखने के लिए एक बाइक पर बाइक चालक सहित दो महिलाएं गोपी और मीना तथा उनके साथ एक दूध मुंही बच्ची अकबरपुर की ओर जा रहे थे। बाइक फिसल जाने से माती मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक आवास के समीप गिर से महिलाओं की चीख-पुकार सुन पुलिस अधीक्षक आनन फानन कैंप कार्यालय से सरकारी कार्य छोड रोड की ओर पहुंचे और मामला गम्भीर देख महिलाओं व बच्ची को उठाया। और आनन-फानन अपनी ही सरकारी स्कार्ट गाडी के जरिए उन्हे जिला अस्पताल तक पहुंचाया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *