योगी सरकार में भी ठेकेदारों पर लगाम नहीं, अधिकारियों को ध्यान नहीं
कानपुर देहात। प्रांतीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के काम में जुटे ठेकेदार व जिम्मेदारों पर पर मनमानी हावी है। बिना सूचना दिए रोड की खुदाई करने से कस्बे के अंदर दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उड़ रही डस्ट से यात्रियों का दुकानदारों को परेशानी हो रही है। नियमों को भी ताक पर रखकर काम कराने का आरोप है।
प्रांतीय राजमार्ग की दोनों तरफ डेढ़ डेढ़ मीटर सड़क चौड़ीकरण करने का काम कराया जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री,अमर सिंह,वीरेंद्र कुमार,पुनीत ने बताया कि सड़क के दोनो छोरो पर दिन में खुदाई के बाद रेडियम युक्त बोरिया लगाने की बजाय केवल कही कही बोरी रखकर काम चलाया जा रहा है। जिससे कई लोग चुटहिल हो गए है। साथ ही मिट्टी व डाली जा रही गिट्टी की डस्ट यात्रियों,व्यापारियों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मनमाने ढंग।से गिट्टी व मिट्टी डाली व उठाई जा रही है। मानव सेवा संगठन के अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि नियमों की अनदेखी व मनमाने ढंग से काम करने को लेकर एसडीएम मैथा को ज्ञापन भी दिया गया था। इसके बावजूद ठेकेदार व सड़क निर्माण में जुटे जिम्मेदार अधिकारी भी ध्यान नही दे रहे है। सहायक अभियंता आरके राय ने बताया कि जांच की जाएगी।सही काम कराया जाएगा।