Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > ‘मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ’ से बदलेगी सरकारी स्कूलों की दिशा व दशा

‘मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ’ से बदलेगी सरकारी स्कूलों की दिशा व दशा

Spread the love

कानपुर देहात,07 जून 2023। सरकारी विद्यालय को तीर्थ सरीखा मानकर उच्च प्राथमिक विद्यालय अंता रसूलाबाद के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनीत कुमार मिश्र पढाई का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आपने सहयोगी शिक्षक साथियों को जागरूक करने,विद्यालय में पढ़ाई का माहौल तैयार करने व बच्चों में रुचिपूर्ण पढाई करने के लिए एक किताब तैयार की है। जिसका शीर्षक है ‘मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ’।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडे को एक प्रति भेंट की है।
पुस्तक की सामग्री देखकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पुस्तक की बहुत प्रशंसा की।और इस पुस्तक को जिलाधिकारी को भी भेंट करने की बात कही। बीएसए ने शिक्षक विनीत कुमार मिश्र को इस पुस्तक को तैयार करने के लिए शुभकामनाएं दी।

मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ में है यह सामग्री
कायाकल्प,सामुदायिक सहभागिता और विभिन्न क्रियाकलापों के इस पुस्तक में विद्यालय के भौतिक परिवेश, कक्षों का सौंदर्यीकरण, विद्यालय में पुस्तकालय का निर्माण, विद्यालय में स्मार्ट कक्षा का निर्माण, विद्यालय में विज्ञान/ गणित प्रयोगशाला का निर्माण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं बच्चों की सहभागिता के बारे में चित्रांकन के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि को दर्शाया गया है।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी को बताया प्रेरणा स्रोत
विनीत ने बताया कि पुस्तक को तैयार करने की प्रेरणा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा दी गई। सटीक व्याख्या के साथ चित्रांकन सहित तैयार की गई। जिसमें विद्यालय से संबंधित सभी क्रियाकलापों को बहुत ही सुंदर तरीके से संकलित किया गाया है।

राजू शुक्ला/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *