ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला ने स्वर्गीय बबोल मिश्रा जी की पुण्यतिथि पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
अभिनव अग्निहोत्री
रूरा। शास्त्री नगर वार्ड नंबर-8, रूरा में स्वर्गीय श्री बबोल मिश्रा की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के अच्छे विचार, संस्कार और समाज के प्रति योगदान सदैव लोगों के हृदय में जीवित रहते हैं। उनके द्वारा छोड़ी गई स्मृतियां सदैव परिवार और शुभचिंतकों को प्रेरित करती रहेंगी।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।