Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > परियोजनाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नही,लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

परियोजनाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नही,लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Spread the love

 झांसी कानपुर रेल खंड के अंतर्गत उपरिगामी सेतु का किया भूमि पूजन

नई सड़कों को लोक निर्माण विभाग में सम्मिलित किये जाने हेतु प्रस्ताव करें तैयार- मंत्री

कानपुर देहात 30 मई 2023।प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ लोक निर्माण भवन माती में विभागीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री ने समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परियोजनाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सामग्रियों की अधिकृत लैब से नियमित जांच कराई जाए

गुणवत्ता व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्माणाधीन परियोजनाओं में उपयोग में लाई जा रही स्टील और अन्य सामग्रियों की अधिकृत लैब से नियमित जांच कराई जाए। किसी प्रकार की कमी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम द्वारा जनपद कानपुर देहात, जालौन गरौठा, माधवपुर सहित जनपद उरई व झांसी में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मार्गों के चौड़ीकरण व मरम्मत कार्य के प्रस्ताव तैयार कर भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट में जिन कंपनियों के स्टील का उपयोग किया जा रहा है के चयन की पॉलिसी के बारे में जानकारी ली। मंत्री जी ने पीडब्ल्यूडी, निर्माण निगम और सेतु निर्माण में उपयोग में लाई जा रही स्टील की कंपनी के चयन के लिए जल्द से जल्द यूनिफॉर्म पॉलिसी बनाए जाने हेतु आश्वस्त किया।
इसके साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट के समयबद्ध उपयोग के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाये।

सभी सड़कें लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व में सम्मिलित की जाने का डीएम ने किया अनुरोध

जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा माननीय मंत्री के समक्ष जनपद में उन सभी सड़कों लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व में सम्मिलित किए जाने की बात रखी जिस के संबंध में माननीय मंत्री जी द्वारा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को ऐसी सड़कों को चिन्हित कर पूर्ण रूप से प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा माती निरीक्षण भवन में एक अतिरिक्त कक्ष को तैयार किए जाने हेतु भी लोकनिर्माण मंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा।जिसको उन्होंने  स्वीकार्य कर लियस। डीएम से हुई वार्ता के क्रम में जनपद के अंतर्गत आने वाले जर्जर पुलों का प्रस्ताव भी तैयार किए जाने की निर्देश दिए। इससे पहले लोकनिर्माण मंत्री ने उत्तर मध्य रेलवे के झॉसी कानपुर रेल खण्ड के किमी0 1285 / 8-9 के रेल सम्पार संख्या-202ए पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु हेतु भूमि पूजन किया।बैठक में मंत्री भानु प्रताप वर्मा, राकेश सचान, अजीत सिंह पाल, रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार, जिलाधिकारी नेहा जैन, समेत कई जनप्रतिनिधि गण एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *