Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मैथा में पत्रकारिता दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी

मैथा में पत्रकारिता दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी

Spread the love

शिवली,31 मई 2023। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मैथा तहसील में अधिवक्ताओं की तरफ से मंगलवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की नींव पत्रकारिता ही है। किसी भी विषय को जनता के सामने प्रस्तुत करने का गुरुत्वर भार है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता का महत्वपूर्ण स्थान हमेशा बना रहेगा। एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जनहित में कार्य करना बड़ा महत्वपूर्ण है। इस मौके पर महामंत्री राजा तिवारी,सुमित पाठक,केके यादव,रविकांत,अमित प्रताप सिंह,मुकेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *