Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > स्कूलों में एसडीएम की छापेमारी

स्कूलों में एसडीएम की छापेमारी

Spread the love

-खुलासा गुरु जी समय से नही पहुंच रहे स्कूल

-गैर हाजिर शिक्षकों व कर्मचारियों की रिपोर्ट डीएम को भेजी

सुनाद न्यूज टीम
6 मई 2022
कानपुर देहात। जिले के मैथा तहसील के स्कूलों में शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। गुरुवार को एसडीएम रमेश कुमार ने पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण में एक दर्जन शिक्षक व कर्मी अनुपस्थित मिले।
एसडीएम सबसे पहले सरैयां के माडल जूनियर स्कूल पहुंचे। यहां पर सहायक अध्यापक निशा सिंह,शालिनी वर्मा,कृष्ण बिहारी,परिचर अंचल कुमार,अनुदेशक राहुल तिवारी, आकांक्षा देवी गायब मिले।जब कि प्राथमिक विद्यालय लालपुर में प्रधानाध्यापक अमित कुमार,सहायक अध्यापक प्रियंका सिंह गैर हाजिर मिली। मैथा के उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय में सहायक अध्यापक शशी राजपूत,परिचर आलोक कुमार बाजपेई,अनुदेशक रोहित प्रताप सिंह,शरद कुमार गैरहाजिर मिले। बैरी दरियाव के माडल प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक रिचा बाजपेई, शिक्षामित्र साधना अनुपस्थित मिली। एसडीएम ने निरीक्षण रिपोर्ट डीएम नेहा जैन को कार्रवाई के लिए भेजी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *