Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > चोरी की बाइक के साथ दो को पुलिस ने पकड़ा

चोरी की बाइक के साथ दो को पुलिस ने पकड़ा

Spread the love

सुनाद न्यूज टीम

6 मई 2022
शिवली। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो वाहन चोरो को पकड़ लिया।
कोतवाली क्षेत्र के मैथा नहर पुल पर शुक्रवार सुबह कोतवाल विनोद कुमार मिश्र व चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बैरी रानियां मार्ग पर बैरी की तरफ से दो युवक आते हुए दिखे। रोकने पर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम आकाश, निवासी इंद्रानगर बैरी सवाई और दूसरे ने अपना नाम सिद्धू तिवारी निवासी गारब थाना शिवली बताया,साथ ही बाइक चोरी की बात कही। कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया की दोनो आरोपियों को बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *