Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > बंदी में बिकती मिली शराब,एक चढ़ा हत्थे

बंदी में बिकती मिली शराब,एक चढ़ा हत्थे

Spread the love

शिवली,10 मई 2023। शराबबंदी के समय ठेके की देशी शराब बिक्री करते हुए सेल्समैन को आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पकड़ा है। सेल्समैन गांव के ही देशी शराब ठेके पर काम करता है।
चुनाव के समय शराबबंदी का फायदा उठाकर हथिका के देशी शराब ठेके का सेल्समैन अजय सिंह चन्देल घर के बाहर से शराब की बिक्री कर रहा था। सटीक सूचना पर बुधवार को आबकारी इंस्पेक्टर सूर्यकांत व मैथा चौकी प्रभारी राकेश बहादुर सिंह ने छापामार छह पेटी में रखे देशी शराब के 270 क्वार्टर बरामद कर लिए। पुलिस ने सटीक मुखबरी के आधार पर कार्यवाई की। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सेल्समैन पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *