Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > अखिलेश ने भाजपा पर किए प्रहार

अखिलेश ने भाजपा पर किए प्रहार

Spread the love

शिवली,10 मई 2023। द्वितीय चरण में होने वाले नगर निकाय चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को रसूलाबाद से वापस कानपुर जाते हुए
शिवली में अपने प्रत्याशी प्रभात कुमार के लिए नुक्कड़ सभा की। उन्होंने कहा भाजपा को पहले डबल इंजन अब ट्रिपल इंजन की सरकार चाहिए और कहा की भाजपा का केवल काम तानाशाही करना है। कहा कि विकास कार्य कम उसका प्रचार ज्यादा करते हैं। उन्होंने ने मड़ौली कांड पर भी निशाना साधा और कहा की भाजपा सरकार में मां बेटी को जिंदा जला दिया गया।और अपराधी अभी भी जेल से बाहर है। कहा कि सपा सरकार आने पर सारे अपराधी जेल जाएंगे।इस मौके पूर्व सांसद राजा रामपाल,इरफान अहमद कार्यकर्ता मौजुद रहे।

राजू शुक्ला/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *