Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > युवा > छात्राओं ने परीक्षा में मारी बाजी,किया गया सम्मान

छात्राओं ने परीक्षा में मारी बाजी,किया गया सम्मान

Spread the love

नेवादाबारा की दो बालिकाओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में मारी बाजी

कानपुर देहात,21 अप्रैल 2023। मैथा ब्लाक के नेवादाबारा की दो बालिकाओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में क्रमशः 23 वीं व 31 वीं रैक हासिल की है। स्कूल में शिक्षकों व अभिवावकों ने दोनों बालिकाओं को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया।
प्रधानाचार्य अशोक सिंह ने बताया कि संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवादा बारा में कक्षा 8 में पढ़ने वाली बेबो राजपूत व जान्हवी ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा दी थी। बीती रात आए परीक्षा के परिणाम में बेबो राजपूत ने 23 वीं में रैंक व जान हबी ने 31 वी रैंक हासिल की है। बेबो राजपूत के भाई आशीष राजपूत पिछले वर्ष इसी परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। दोनो बालिकाओं के माता पिता किसान हैं। गुरुवार को स्कूल में शिक्षकों व अभिभावकों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर दोनों बालिकाओं का मुंह मीठा कराकर माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आनन्द मिश्रा,ग्राम प्रधान रमेश कुमार,हरी शंकर, रीता कटियार, शबिस्ता खातून, ज्ञानेंद्र, ओमेंद्र मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *