Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > दस हजार की रिश्वत लेते लेखपाल व दलाल के साथ एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा

दस हजार की रिश्वत लेते लेखपाल व दलाल के साथ एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा

Spread the love

कानपुर देहात 21अप्रैल 2023। जिले की डेरापुर तहसील के नासरसेड़ा गांव में जमीन की नाप करने के नाम पर किसान से दस हजार की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल और उसके दलाल साथी को गुरुवार को पकड़ा है। रिश्वत की लेनदेन झींझक कस्बे की एक चाय की दुकान पर हुआ।वहीं दोनो की गिरफ्तारी कर ली गई। कचनार मड़ैया सिकंदरा का रहने वाला लेखपाल ज्ञानेंद्र सिंह जमीन की पैमाइश के लिए 20 हजार रुपये की मांग कमलाबाग नासरसेड़ा के रहने वाले नीरज कटियार कर रहा था। बाद में नीरज से दस हजार रुपये में पैमाइश के लिए बात तय हुई।

काला कारनामा करते हाथ हुए लाल

शिकायत पर एंटीकरप्शन की टीम ने नीरज कटियार को दस हजार रुपये के नोट पाउडर लगाकर दिए। किसान नीरज ने रिश्वत के दस हजार रुपये लेखपाल के कहने पर उसके दलाल डेरापुर निवासी सतीश को दे दिए। सतीश ने कुछ देर बाद नोटों की गड्डी लेखपाल को दे दी।लेखपाल ने जैसे ही रुपये गिनकर पैंट की जेब में रखे एंटी करप्शन टीम में शामिल इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह व एकता त्यागी ने दोनों को दबोच लिया। मंगलपुर थाने लाने के बाद लेखपाल व उसके साथी दलाल के हाथ धुलवाए गए, तो नोटों में लगा रंग हाथों में उभर आया। टीम के इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने लेखपाल व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
डीएम और एसडीएम को भी सूचना दी गई।थाना प्रभारी मंगलपुर एसएन सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर की तहरीर पर लेखपाल व दलाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व दलाली की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को दोनों को लखनऊ की एंटी करप्शन अदालत में पेश किया जाएगा।

रिश्वत मांगे जाने पर आप भी आजमाएं

एंटी करप्शन विभाग के इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत मांग रहा है। एंटी करप्शन विभाग के कंट्रोल रूम के नंबर 9454402484 पर सूचना दें। गोपनीय जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *