Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > कानपुर देहात का स्वच्छता मिशन घोटाला-जिला क्वार्डनेटर धरे गए

कानपुर देहात का स्वच्छता मिशन घोटाला-जिला क्वार्डनेटर धरे गए

Spread the love

कानपुर देहात,18 मार्च 2023। जिले के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना में हुए कई करोड़ रुपए के घोटाले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। आरोपी बर्खास्त जिला कोऑर्डिनेटर शैलेश कुमार को अकबरपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे एंटी करप्शन कोर्ट लखनऊ में पेश किया गया। वहां से उसे लखनऊ जिला जेल भेज दिया गया। जिले की 195 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन फेज टू के तहत बिना काम कराए 3.72 करोड़ का घोटाला किया गया था। तत्कालीन डीपीआरओ अभिलाष बाबू की ओर से अज्ञात के खिलाफ अकबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है।

शैलेश की फाइल फोटो

गीतेश अग्निहोत्री/सुनाद न्यूज

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *