Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > बिरतियाना में आरक्षण को लेकर सवाल,अधिकारी बोले सब सही

बिरतियाना में आरक्षण को लेकर सवाल,अधिकारी बोले सब सही

Spread the love

कानपुर देहात,17 मार्च 2023। जिले की साधन सहकारी समिति जैतपुर में बिरतियाना शिवली सीट पर डायरेक्टर के चुनाव में आरक्षण पर सवाल उठाए गए हैं। साधन सहकारी समिति के सदस्य व किसान अजमेर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची में अनुसूचित जाति के सदस्य ना होने के बावजूद आरक्षण अनुसूचित जाति का कर दिया गया है। हरदियानाला के अजमेर सिंह ने कहा कि वह वोटरलिस्ट में एक भी अनुसूचित जाति का सदस्य नही है। इसके बावजूद डायरेक्टर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया। इस बात की शिकायत वह अधिकारियों से करेगे। समिति के सचिव पंकज शुक्ला ने इस बात की पुष्टि की है। कि बिरतियाना में अनुसूचित जाति के सदस्य वोटर लिस्ट में नही है। हालाकि एडीसीओ राजेश कटियार ने बताया कि चक्रानुक्रम में ऐसा किया जा सकता है। भले ही वोटरलिस्ट में उस जाति का एक भी सदस्य न हो। वह बोले ऐसा सहकारिता के नियम के तहत किया गया है। जो सही है।

सुनाद न्यूज टीम

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *