Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > भोलेनाथ की बरात में थिरके भक्त,धूमधाम से निकली यात्रा

भोलेनाथ की बरात में थिरके भक्त,धूमधाम से निकली यात्रा

Spread the love

शिवली,10 मार्च 2023। प्रति वर्ष की तरह कस्बे के आजाद नगर के महाकालेश्वर मंदिर पर छियालिसवें शिव उमा परिणय समारोह का आयोजन गुरुवार को धूमधाम से किया गया। मंदिर से उमा को ब्याहने के लिए धूमधाम से बारात निकाली गई। भोले बाबा बग्घी पर सवार होकर निकले। तो उनके साथ देवताओं की झांकियां भी वाहनों में सवार होकर निकली। यात्रा के पूर्व समिति अध्यक्ष प्रेम शंकर स्वर्णकार ने महादेव सहित देवगणों की आरती उतारी। बारात में शामिल लोग नाचते गाते चल रहे थे।
शिव बारात कस्बे के विभिन्न मंदिरों से होकर जागेश्वर मंदिर पहुंची। बारात का यहां पर जोरदार स्वागत किया गया। और यहीं पर शिव उमा विवाह संपन्न हुआ। शिव व देवी देवताओं के स्वरूपों का स्वागत कर आरती जागेश्वर मंदिर के महंत राकेशपुरी ने उतारी। बारात में बड़ी संख्या में बाराती बैंड बाजे पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। साथ में वाहनों पर सवार होकर देवगण चल रहे थे। बारात धूमधाम से निकलकर फिर से महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी यात्रा में मौजूद रहा। रात में मंदिर पर नामीगिरामी अभिनेताओं ने धनुषभंग मंचन में अपनी कला प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस मौके रामकुमार शुक्ला,साहुल दीक्षित,किशना तिवारी,चारु अवस्थी,अरुणोदय आदि कई सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

राजू शुक्ला/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *