Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > भगवान कृष्ण ने अभावग्रस्त को भी अपनाया-प्रदीप

भगवान कृष्ण ने अभावग्रस्त को भी अपनाया-प्रदीप

Spread the love

सुनाद न्यूज

शिवली,26 फरवरी 2023। क्षेत्र के त्यागी जी महाराज सरैया स्थित आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस में व्यास प्रदीप मिश्रा ने सभी भक्तों को बताया कि भगवान श्री कृष्ण दुनिया में जो गरीब थे निर्जन थे निर्बल थे उन्हें को ऐसे लगाया। भरी सभा में द्रोपदी की लाज बचाई।भगवान के ऊपर जो पूर्ण रुप से आश्रित होआ जाता है भगवान उसको हृदय से लगा लेते हैं। भगवान कृष्ण के विवाह की कथा सुनाते बताया कि रूक्मिणी का जो भाई उनका विवाह शिशुपाल के साथ करना चाहता था। रूक्मिणी भगवान कृष्ण से प्रेम करती थी। भगवान ने भरी सभा में जाकर के रुक्मणी का हरण किया और प्रेम की एक अनूठी मिसाल पेश की। इस अवसर पर महंत खड़ेश्वरी सरकार ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। और बताया कि 27 फरवरी को भंडारे का आयोजन किया गया है। रात में उत्तर भारत के प्रख्यात कलाकारों के द्वारा रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बजरंग प्रसाद तिवारी,दीपक दुबे, अमन त्रिपाठी,अनु मिश्रा मौजूद रहे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *