Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > प्रमोद की आत्मशांति के लिए अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने की शोक सभा

प्रमोद की आत्मशांति के लिए अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने की शोक सभा

Spread the love

सुनाद न्यूज

शिवली,कानपुर देहात,26 फरवरी 2023। मैथा तहसील कर्मी प्रमोद पाण्डेय के शुक्रवार को निधन हो जाने पर तहसील में श्रद्धांजलि व शोक सभा का आयोजन शनिवार को किया गया। तहसील परिसर में दोपदर महामंत्री कुलदीप तिवारी की अगुवाई में सभी अधिवक्ता तथा तहसील कर्मचारी एकत्र हुए। सभी ने मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया। दूसरी तरफ तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,जनार्दन सिंह,सतीश,देवेंद्र त्रिपाठी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। तहसील में आयोजित शोक सभा मे विनोद अवस्थी,सुमित पाठक,आशीष मिश्रा,रणविजय सिंह,सुमित श्रीवास्तव,प्रदीप कुमार रहे।

राजू शुक्ला/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *