Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कृषि दर्शन > फसल के अवशेष न जलाएं,इनसे खाद बनाएं-राठी

फसल के अवशेष न जलाएं,इनसे खाद बनाएं-राठी

Spread the love

सुनाद न्यूज
कानपुर देहात,26 फरवरी 2023। फसल के अवशेष न जलाएं,इनको खेत मे गलाएं और खाद बनाएं साथ ही पैदावार बढाएं। यह बात चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित दलीप नगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर फसल अवशेष प्रबंधन योजना अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में बोलते हुए मुख्य अतिथि सह निदेशक प्रसार डॉ पीके राठी ने शनिवार को कही। उन्होने कहा कि फसल के अवशेष को जलाने से वायुमंडल खराब होता है। और बीमारियां पनपती हैं।

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दे रही सरकार-अरुण

कानपुर नगर के उप निदेशक कृषि अरुण चौधरी ने कहा कि किसानों को उपकरण की खरीद पर सरकार सब्सिडी दे रही है। शुक्रवार से टोकन मिलना शुरू हो गए हैं।

प्राकृतिक खेती को अपनाएं-मिथिलेश वर्मा
केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मिथिलेश वर्मा ने कहा कि प्राकृतिक खेती का परीक्षण केंद्र पर सफलतापूर्वक किया जा रहा है। किसानों के लिए प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

फसल अवशेष का उपयोग कर खेत के लिए सोना बना सकते-डा एके सिंह

केवीके प्रभारी डा एके सिंह ने कहा कि एक दशक से खेती में मशीनों का प्रयोग बढ़ा है। साथ ही खेतिहर मजदूरों की कमी की वजह से यह एक आवश्यकता भी बन गई है। ऐसे में कटाई मड़ाई के लिए कंबाइन हार्वेस्टर का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ा है जिसकी वजह से भारी मात्रा में फसल अवशेष खेत में पड़ा रहता है। फसल अवशेष को हम खेत के लिए सोना बना सकते हैं।

फसल अवशेष जलाने से नुकसान ही नुकसान-खलील
मृदा विज्ञानी डॉ खलील खान ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन की विधियों की जानकारी किसानों को धीरे-धीरे हो रही है उन्होंने कहा कि फसल प्रबंधन हेतु किसानों में अब जागरूकता बढ़ी है डॉक्टर खान ने बताया कि फसल अवशेष जलाने से 100 प्रतिशत नत्रजन, 25 फास्फोरस, 20 पोटाश और 60 सल्फर का नुकसान होता है।
कार्यक्रम का संचालन गृह वैज्ञानिक डॉक्टर निमिषा अवस्थी द्वारा किया गया। इस मौके पर अरुण कुमार सिंह,डॉ विनोद प्रकाश,संतोष बाजपेयी,चरन सिंह मौजूद रहे।

रावे योजना से जुड़ी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
कानपुर देहात।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर से चतुर्थ वर्ष के 37 छात्राओं को केवीके पर तीन माह का सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गीतेश अग्निहोत्री/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *