Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > अपात्र करने पर शिकायत,निलंबन, सचिव ने कहा नियमता किया काम

अपात्र करने पर शिकायत,निलंबन, सचिव ने कहा नियमता किया काम

Spread the love

 

सुनाद न्यूज

कानपुर,25 फरवरी 2023। शिवराजपुर ब्लॉक में पीएम आवास योजना के तहत हुए सत्यापन की रिपोर्ट के बाद ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया गया। ग्राम सचिव ने निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि उसने सरकारी आदेश का पालन कर कुछ लोगों को अपात्र कर दिया था। हालाकि बीडीओ बातचीत के लिए मोबाइल पर उपलब्ध नही हो सके।बताया जा रहा है कि कुछ लोग उसकी शिकायत की थी। सूत्रों के मुताबिक खंड विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत बाजपेई को निलंबित कर दिया
वही शिवराजपुर ब्लॉक के ग्राम सभा भौसाना के ग्राम सचिव प्रशांत बाजपेई ने बताया कि कुछ लोगों को सत्यापन लिस्ट से बाहर किया है। उनके पक्के आवास बने हुए है और वो वाहन स्वामी भी है जिस कारण उन लोगो को लिस्ट से बाहर किया है। मैने उन मकानों की फोटो व दोपहिया वाहनों की आरसी जिले के उच्चाधिकारियों प्रार्थनापत्र के साथ दिया है। अपितु बिना कारण और बिना स्पष्टीकरण के मेरे खिलाफ कार्यवाही कर दी गई है। जब कि सीडीओ सुधीर कुमार ने मीडिया को बताया कि बीडीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।

गौरव त्रिवेदी/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *