
सुनाद न्यूज
कानपुर,22 फरवरी2023।कानपुर देहात जिले की मैथा तहसील रूरा थाना के मड़ौली गांव में 13 फरवरी को अतिक्रमण हटाने गए,अफसरों के सामने मां बेटी की जलकर मौत हो गई थी। लोक गायिका नेहा राठौर ने इस घटनाक्रम पर 'यूपी में का… बा गीत सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद वायरल हो गया। इसी गीत को लेकर पुलिस ने नेहा को नोटिस दिया है। कि इससे समाज में वैमनस्यता व भेदभाव फैलाने का आरोप लगाया है।वायरल गीत पर अकबरपुर कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ल ने नोटिस जारी कर सात बिंदुओं पर तीन दिन में जवाब मांगा है। नेहा को 160 सीआरपीसी के तहत नोटिस दी गई है। सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार ने
बताया कि नोटिस का जवाब मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गौरव त्रिवेदी/सुनाद न्यूज