Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > सत्य सनातन ईश्वर प्राप्ति का सरल रास्ता-व्यास प्रदीप मिश्रा

सत्य सनातन ईश्वर प्राप्ति का सरल रास्ता-व्यास प्रदीप मिश्रा

Spread the love

ज्योति सरैया के निकट स्थित श्री त्यागी जी आश्रम के वार्षिक महोत्सव में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह

सुनाद न्यूज

शिवली। 21 फरवरी 2023।क्षेत्र के ज्योति सरैया के निकट स्थित श्री त्यागी जी आश्रम के वार्षिक महोत्सव में एवं ब्रह्मलीन स्वामी श्री विश्वानंद (त्यागी जी महाराज) की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में कलश यात्रा के बाद प्रथम दिवस की कथा सुनाते हुए व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा ने भक्तों को बताया कि सनातन धर्म मानव मात्र के कल्याण का एक सुगम रास्ता है। क्योंकि सनातन समस्त मानव मात्र को चराचर जीव को आपस में मिलजुल कर के रहना सिखाता है। साथ ही समाज में फैली हुई कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश देते हुए कहा आपस में बैर छोड़ कर एक दूसरे के प्रेमी स्नेही बने और एक नए भारत का निर्माण करें। भगवान के दिव्य चरित्रों का गुणगान करते हुए सुनाते हुए कहा कि मैया भक्ति के दोनों पुत्र ज्ञान और वैराग्य बूढ़े पड़े थे।प्रभु की कृपा से नारद जी के द्वारा किया गया संदेश ज्ञान और वैराग्य को पवित्र कर दिया। इस मौके पर आश्रम महंत शिव चेतनानंद सरस्वती,शिवम तिवारी अमन पांडेय दीपक तिवारी बृजेश तिवारीउपस्थित रहे

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *