Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > प्रतिबंधित पशु तस्करों से पुलिस की भिड़ंत,एक घायल

प्रतिबंधित पशु तस्करों से पुलिस की भिड़ंत,एक घायल

Spread the love

थाना मूसानगर पुलिस टीम ने मुठभेड़ में तीन प्रतिबंधित पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से हुआ घायल

सुनाद न्यूज

11 फरवरी 2023
कानपुर देहात। थाना मूसानगर पुलिस को शनिवार को मुखबिर की सूचना पर चतुरीपुरवा के बीहड़ में कुछ लोग प्रतिबंधित पशु की कटान की सूचना मिली।सूचना पर थाना मूसानगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गया। आहट पर तस्करों की तरफ पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया गया। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी तस्करों पर फायर करते हुए मुदस्सिर उर्फ चीनिया,मो0 सफी,साहिबे आलम को गिरफ्तार किया गया। मुदस्सिर उर्फ चीनिया के पैर में गोली लगने से घायल हुआ जिसको उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। दो आरोपी अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
मुदस्सिर उर्फ चीनिया पुत्र गफ्फार खा, फत्तेपुर थाना मूसानगर,साहिबे आलम पुत्र रसीद,फत्तेपुर थाना मूसानगर,
मो0 सफी पुत्र मोहम्मद निवासी फत्तेपुर थाना मूसानगर

बरामदगी
एक अवैध देशी तमंचा,एक कारतूस,एक खोखा कारतूस,अभियुक्तगणों के कब्जे से 02 कुन्टल प्रतिबंधित पशु का मांस,पशुओं को काटने के उपकरण, लकड़ी का टुकड़ा, रस्सी, बोरी, चाकू, कुल्हाड़ी तथा गौमांस बिक्री के लिये तराजू।

पुलिस दल जिसने कार्रवाई को दिया अंजाम

प्रभारी निरीक्षक कपिल दुवे,उनि अतेन्द्र कुमार,उनि सूरजपाल सिंह,हेकासुभाषचन्द्र,सिपाही अभिषेक चौधरी,राहुल शर्मा,अमन कुमार, धनंजय चौधरी,मोहित सैनी,अनिल कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *