Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > प्रभारी मंत्री मौर्य सुनेगी अधिवक्ताओं के मन की बात

प्रभारी मंत्री मौर्य सुनेगी अधिवक्ताओं के मन की बात

Spread the love

सुनाद न्यूज

09 फरवरी 2023

कानपुर देहात।मैथा तहसील की समस्याओं को लेकर जिले की प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य ने अधिवक्ताओं को वार्ता के लिए लखनऊ बुलाया है।
लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक त्रिवेदी के साथ अधिवक्ता कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य से बुधवार को रनियां एक कार्यक्रम में पहुंचने से पहले मिले। उन्होंने तहसील की समस्याओं को मंत्री के सामने उठाया। कहा कि तहसील में अभी तक रजिस्ट्री कार्यालय नही संचालित हो पा रहा है। जिससे आम लोगों के साथ अधिवक्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मंत्री ने अधिवक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए लखनऊ बुलाया है।मुलाकात के समय देवेंद्र त्रिपाठी,रणविजय सिंह,सुमित पाठक,जीतू यादव मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *