Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > काली पट्टी बांधकर जताया जोरदार विरोध

काली पट्टी बांधकर जताया जोरदार विरोध

Spread the love

सुनाद न्यूज

25 जनवरी 2023

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा,कानपुर देहात। मैथा तहसील में अधिवक्ताओं ने
बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के समर्थन में बांह पर काली पट्टी बांध कर शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए
अधिवक्ता हित की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व महामंत्री कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ता देवेंद्र त्रिपाठी सतीश त्रिवेदी, जनार्दन सिंह यादव, रविकांत कमल, आतुशोष सिंह, गौरव त्रिवेदी, रणविजय सिंह,सच्चिदानन्द अग्निहोत्री, उमाकांत त्रिपाठी, अंकित सिंह चन्देल, बृजेन्द्र कुशवाहा, पीसी वर्मा, बालकृष्ण गुप्ता, उमेन्द्र शुक्ला, गोविंद सिंह सेंगर, विवेक भदौरिया, विनोद अवस्थी तहसील में जुटे। और अधिवक्ताओं के बांह में काली पट्टी बांधकर पूरी तहसील में नारेबाजी की। कहा कि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र विचार करे। इस मौके पर शिवकुमार गौतम, सतीश पाल, सुमित पाठक, जितेंद्र गौतम, खुशवंत सिंह, अशोक गौतम, अनिल त्रिवेदी, रामनरेश कमल, मोनू पांडे, जयराम कमल, राजनारायण राठौर,संदीप द्विवेदी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *