Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > मतदाताओं के आशीर्वाद से जीत का बनेगा रिकार्ड-पाठक

मतदाताओं के आशीर्वाद से जीत का बनेगा रिकार्ड-पाठक

Spread the love

सुनाद न्यूज

23 जनवरी 2023

बृजबिहारी द्विवेदी/राजू शुक्ला

शिवली/मैथा। भाजपा के एमएलसी स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी अरुण पाठक ने रविवार को मैथा व शिवली में बैठक कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदान में बड़ी संख्या में वोट जानकारी के अभाव में अनवैलिड हो जाते हैं। प्रत्याशी के खाते में केवल खड़ी लाइन बनानी है। कुछ लिखना नही है। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते बुलडोजर भी एक प्रतीक बन गया गया है। साथ ही अपने लिए बुलडोजर जैसी बड़ी जीत की अपील की। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह,बालजी शुक्ल,बबलू शुक्ला,रामशरण तिवारी,मंडल अध्यक्ष योगराज,मनीष सैनी,मौजी अग्निहोत्री, मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *