Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > पीड़ितों की होगी मदद,अपराधियों पर कसेगा शिकंजा-आलोक सिंह

पीड़ितों की होगी मदद,अपराधियों पर कसेगा शिकंजा-आलोक सिंह

Spread the love

कानपुर।कानपुर जोन के आठ जनपदों कानपुर देहात, इटावा ,औरैया, कन्नौज ,फतेह गढ़ जालौन ,ललितपुर और झांसी में पुलिस और माफियाओं के गठजोड़ के साथ ही संगठित अपराधियों को भी सबक सिखाने की तैयारी कर ली गई है। इस नये साल मेंं उनकी कमर हर हाल में तोड़ी जायेगी। अपर पुलिस महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ आई पी एस आलोक सिंह ने कहा कि अपराधियों और माफियाओं को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। गैंगस्टर्स को भी जड़ से खत्म किये जाने की भी बात कहते हुए नए अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने देश, प्रदेश और जोन वासियों को नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि गैंगस्टर्स को भी जड़ से खत्म किया जायेगा। साथ ही पुलिस छोटे -छोटे अपराध पर भी नजर रखेगी।
कानपुर जोन के जिलों में कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी मोर्चा खोल चुके और किसी भी तरह के अन्याय के खिलाफ शुरू से ही सफल जुझारू तेवरों वाले लोकहित में निर्दोष फंसे नहीं और अपराधी बचे नहीं जैसी विचारधारा के अनुरूप शांति और कानून व्यवस्था कायम की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *