Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > डीएम व एसपी ने जागरूकता शिविर का किया उदघाटन

डीएम व एसपी ने जागरूकता शिविर का किया उदघाटन

 

सुनाद  न्यूज

31 दिसंबर 2022

कुलदीप गौड़

कानपुर देहात जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक सुनीति द्वारा शनिवार कोपुखराया कस्बे में स्थापित पुलिस चौकी में पहुंचकर आपातकाल सेवा नंबर 112 की जागरूकता हेतु लगाए गए शिविर का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने आपातकाल सेवा नंबर 112 की सभी को जानकारी दी व जिलाधिकारी ने नववर्ष 2023 को सभी जनपद वासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी को मंगलमय जीवन हेतु ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि नए वर्ष में सभी लोग अपने अपने घरों में रहकर खुशियां बनाएं तथा बाहर उपद्रव ना करें । इस मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पुखरायां कस्बे में पैदल रूट मार्च किया तथा लोगों को सड़क पर अतिक्रमण न करने हेतु अपील की तथा वाहन चलाने वालों को सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने हेतु जागरूक किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी भोगनीपुर उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *