Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > शोभन में गुरु महोत्सव का धूमधाम से समापन

शोभन में गुरु महोत्सव का धूमधाम से समापन

Spread the love

सुनाद न्यूज

23 दिसंबर 22

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा/कानपुर देहात। उत्तर भारत मे विख्यात आस्था के केन्द्र परमपूज्य गुरुदेव भगवान व गोलोकवासी संत स्वामी विरक्तानंद जी महाराज शोभन सरकार की तपोस्थली शोभन गौरी आश्रम धाम में चल रही सप्तदिवसीय रामलीला हवन यज्ञ व विशाल भण्डारे का समापन विधिवत शुक्रवार को हो गया। अंतिम दिवस भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तो ने यज्ञ भगवान की परिक्रमा करने के साथ गौरी माता के दर्शन किए तथा भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।इसी के साथ रामलीला पाण्डाल में पहुंच सप्तम दिवस की लीला में राम राज्याभिषेक की लीला देख मंत्र मुग्ध हो गये। आये हुए भक्तों ने शोभन मन्दिर आश्रम सर्वराकार हरिशरण पाण्डेय जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर विधायक महेश त्रिवेदी,ओम प्रकाश शुक्ला, रामू तिवारी,भूपेश अवस्थी, विनोद मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *