Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > शिवली के नए थाना प्रभारी बने जनार्दन

शिवली के नए थाना प्रभारी बने जनार्दन

Spread the love

सुनाद न्यूज

21 दिसंबर 22

राजू शुक्ला

शिवली। क्षेत्र के सरैयां लालपुर गांव में बलवंत हत्याकांड के आठ दिनों बाद नए थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह की तैनाती की गई। उन्होंने मंगलवार को थाने का चार्ज ग्रहण करने के बाद कहा कि आम लोगों की पुलिस बनकर काम करेगे। शिकायतों का समय पर निस्तारण किया जाएगा। मालूम हो कि बलवंत सिंह की रनियां थाने में पुलिस हिरासत में मौत के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को एसपी सुनीति ने निलंबित कर दिया था। नामजद आरोपी होने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी तरह मैथा चौकी में राकेश बहादुर सिंह को तैनाती दी गई है। मंगलवार को वह चार्ज लेने नही पहुंचे। जब कि तत्कालीन थाना मैथा चौकी प्रभारी ज्ञानप्रकाश पांडेय अभी फरार चल रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *