Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > सात का छात्र नही सुना पाया सात का पहाड़ा,नही लिख पाया boy

सात का छात्र नही सुना पाया सात का पहाड़ा,नही लिख पाया boy

Spread the love

अध्यापकों का वेतन छात्रों की शैक्षणिक योग्यता में सुधार होने तक तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया

सुनाद न्यूज

04 दिसंबर 2022

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर।शासन के निर्देश पर पर शनिवार को 10 बजे संविलित विद्यालय, सिविल लाइंस, कानपुर व प्राथमिक विद्यालय, पुलिस लाइन्स,कानपुर का आकस्मिक निरीक्षण एसडीएम राजीव उपाध्याय ने किया।।संविलित विद्यालय में दो सहायक अध्यापक,शिक्षा मित्र व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिनका एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे दिए गए हैं। कक्षा 5 के छात्र तरुण ने 7 का पहाड़ा बिल्कुल गलत सुनाया। कक्षा 7 का छात्र वरुण Boy की स्पेलिंग ब्लैकबोर्ड पर नहीं लिख सका। कक्षा 8 का छात्र गौरव 13 का पहाड़ा नहीं सुना सका। विद्यालय के सभी अध्यापकों का वेतन छात्रों की शैक्षणिक योग्यता में सुधार होने तक तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।कुल पंजीकृत 59 बच्चों में केवल 21 बच्चे उपस्थित पाए गए। पुलिस लाइन के विद्यालय में एक शिक्षक की तैनाती होने के कारण बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता अत्यंत निम्न कोटि की पायी गयी।विद्यालय में कम से कम एक सहायक अध्यापक की और तैनाती के निर्देश निर्गत किये गए हैं। आकस्मिक निरीक्षण ने बेसिक शिक्षा विभाग की पोल खोल कर रख दी,जबकि सरकार भारी भरकम धनराशि प्राथमिक शिक्षा पर खर्च कर रही है। मालूम हो कि उपाध्याय  कानपुर देहात व मथुरा में तैनाती के दौरान तेज तर्रार कार्यशैली के चलते सिंघम के नाम से मशहूर थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *