Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कृषि दर्शन > बिना सुपर स्ट्रा लगाए धान की कटाई कर रही कम्बाइन को रोका

बिना सुपर स्ट्रा लगाए धान की कटाई कर रही कम्बाइन को रोका

Spread the love

सुनाद न्यूज
11 नवंबर 2022

कानपुर देहात।जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के बाद जनपद में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में काफी कमी आयी है। जिलाधिकारी नेहा जैन के मार्ग-निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जेपी गुप्ता की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय मानीटरिंग समिति द्वारा जनपद में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाये जा रहे है । शुक्रवार को उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव एवं जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह द्वारा ग्राम औरंगपुर गहदेवा, विकासखण्ड एवं तहसील रसूलाबाद में बिना फसल अवशेष प्रबन्धन यंत्र/सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम में कम्बाईन हार्वेस्टर द्वारा फसल कटाई की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस चौकी तिस्ती थाना रसूलाबाद को सूचित किया गया तथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर कम्बाइन हार्वेस्टर को बन्द कराया गया तथा कम्बाइन हार्वेस्टर चालक द्वारा सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम लगाने के उपरान्त ही फसल कटाई की अनुमति प्रदान की गयी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *