Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > बिल्हौर में संपन्न हुई माता आदिशक्ति की महाआरती

बिल्हौर में संपन्न हुई माता आदिशक्ति की महाआरती

Spread the love

 

मां गुरुवर के जयकारों से गूंजा बिल्हौर

बिल्हौरः नगर के ककवन रोड स्थित शुभम गेस्ट हाउस में पूर्व की भांति इस माह भी भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों द्वारा माता भगवती आदिशक्ति जगतजननी जगदम्बा जी की दिव्य महाआरती बड़े भक्तिभाव से सम्पन्न हुई। गुरु चालीसा, श्री दुर्गा चालीसा व समर्पण स्तुति करते हुए दिव्य महाआरती क्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन टीम प्रमुख सर्वेश सचान के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में टीम प्रमुख सत्यवती पाल, महिला शाखा की अध्यक्ष नीरज कटियार, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह व भगवती मानव कल्याण संगठन कानपुर के जिलाध्यक्ष योगेंद्र तिवारी ने बड़े सारगर्भित विचार व्यक्त किए। आप सभी वक्ताओं के द्वारा उपस्थित मां भक्तों को संगठन की विचारधारा जन जन तक पहुंचाने के लिए आग्रह किया गया। अंत में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तहसील बिल्हौर के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने आए हुए सभी मांभक्तों के प्रति तहेदिल से आभार व्यक्त किया। आपने कहा कि संगठन का लक्ष्य धर्म, राष्ट्र व मानवता की सेवा करना है। महाआरती के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा आवश्यक बैठक संपन्न की गई जिसमें भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कानपुर के जिलाध्यक्ष योगेंद्र तिवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरा और एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना प्रबल करने की सलाह दी। साथ ही इसी माह की 19 नवम्बर को सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निज मातृभूमि जनपद फतेहपुर के भद्रवास अर्थात्त् भदवा ग्राम आगमन की सूचना दी।
उक्त अवसर पर श्रवण कुमार, संजीव कटियार, वीरेंद्र कटियार, मुनेश चौरसिया, लालजी चौरसिया, वीरेंद्र मिश्रा, राघव मिश्रा, मेवालाल, सोनू तिवारी, उदयनारायण सचान, नीरज मिश्रा, कुमकुम कटियार, सुनील मिश्रा, अमोल सिंह, श्रीकृष्ण कठेरिया, रामकुमार कटियार, सुधीर शुक्ल, प्रेमा कुशवाहा, श्रीष तिवारी, विजय कुमार, सतीषचंद्र प्रजापति व अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *