Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > पीएम मोदी व सीएम योगी चला गरीब हित की योजनाएं-मौर्य

पीएम मोदी व सीएम योगी चला गरीब हित की योजनाएं-मौर्य

Spread the love

उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य  ने मूसानगर अखंड परम धाम (हनुमान मंदिर) में पहुंचकर चल रहे भागवत कथा में किया प्रतिभाग, कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सुनाद न्यूज

03 नवम्बर 2022

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात।प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी गरीब जनता के लिए अनेकों योजनायें चला रहे है।जिसमें गरीबों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना जिसके माध्यम से पांच लाख रूपये तक का इलाज मिलता है, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि योजना आदि।  यह बात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं के उत्थान हेतु विभिन्न योजनायें चलायी जा रही है, जिससे कि महिलाऐं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अनेकों उत्पाद उत्पादित किया जा रहा है, जिससे जनपद कानपुर देहात के उत्पादों का कई स्थानों से भी डिमांड मिल रहे है। आज ऐमेजॉन में विभिन्न उत्पादों को अपलोड किया गया है, जिसके माध्यम से जनपद कानपुर देहात का नाम भी रोशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर मुझे चौमुखी विकास होते दिखायी दे रहा है, और भी प्रोजेक्ट बनाकर विकास कार्य किया जाये। सरकार के पास पैसे की कोई कमी नही। हर क्षेत्र में विकास हो इसके लिए आगे कदम बढ़ाया जाये, सरकार गरीबों को निःशुल्क आवास भी उपलब्ध करा रही है, कोई भी गरीब पात्र व्यक्ति न छूटे इस हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, जूता, मोजा, यूनीफार्म आदि के लिए बच्चों के अभिभावकों के खातें में पैसा भेजा रहा है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अभी आगामी दिनों आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में सभी के घरों में तिरंगा झण्डा लगराया गया, यह एक सराहनीय कदम रहा।

55 लाख रुपये से होगा शिवसागर तालाब का जीर्णोद्धार

 उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य द्वारा गुरुवार को जनपद कानपुर देहात क्षेत्र के मूसानगर अखंड परम धाम (हनुमान मंदिर) में पहुंचकर चल रहे भागवत कथा में प्रतिभाग किया। उपमुख्यमंत्री ने सीएसआर द्वारा शिवसागर तालाब का जीर्णोद्धार लागत 55.00 लाख, जनपद के विकास खंड अमरौधा ग्राम सरायं ग्रामीण पेयजल योजना हेतु पानी की टंकी लागत 400.38 लाख, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत विकास खंड अमरौधा के ग्राम कृपालपुर में मनरेगा पार्क लागत 7.98 लाख के परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

कानपुर देहाती मार्ट के सामान एमाजन से खरीद

देहाती मार्ट में एमजान में अपलोड किये गये स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने एनआरएलएम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों में पहुंचकर उत्पादों का अवलोकन किया एवं सभी का उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने भागवत कथा स्थल पर पहुंचकर गुरुजनों व भगवान के दर्शन किए एवं पुष्प व माल्यार्पण किया। इसके पश्चात  उपमुख्यमंत्री  को केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा जिलाध्यक्ष /एमएलसी विधान परिषद अविनाश सिंह चौहान सहित कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागतकर, प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मा0 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुझे इस पावन भागवत कथा में आने का अवसर मिला है, इसके लिए आप सभी लोगों का अशीर्वाद मिला है।

 प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी गरीब जनता के लिए अनेकों योजनायें चला रहे है।जिसमें गरीबों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना जिसके माध्यम से पांच लाख रूपये तक का इलाज मिलता है, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि योजना आदि। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं के उत्थान हेतु विभिन्न योजनायें चलायी जा रही है, जिससे कि महिलाऐं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अनेकों उत्पाद उत्पादित किया जा रहा है, जिससे जनपद कानपुर देहात के उत्पादों का कई स्थानों से भी डिमांड मिल रहे है। आज ऐमेजॉन में विभिन्न उत्पादों को अपलोड किया गया है, जिसके माध्यम से जनपद कानपुर देहात का नाम भी रोशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर मुझे चौमुखी विकास होते दिखायी दे रहा है, और भी प्रोजेक्ट बनाकर विकास कार्य किया जाये। सरकार के पास पैसे की कोई कमी नही। हर क्षेत्र में विकास हो इसके लिए आगे कदम बढ़ाया जाये, सरकार गरीबों को निःशुल्क आवास भी उपलब्ध करा रही है, कोई भी गरीब पात्र व्यक्ति न छूटे इस हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, जूता, मोजा, यूनीफार्म आदि के लिए बच्चों के अभिभावकों के खातें में पैसा भेजा रहा है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अभी आगामी दिनों आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में सभी के घरों में तिरंगा झण्डा लगराया गया, यह एक सराहनीय कदम रहा
इस मौके पर जनप्रतिनिगिण, अधिकारीगण व भारी संख्या में क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *