स्कूटी सवार बाइक से टकराए,तीन घायल
रिश्तेदारी में कडरी जा रहे स्कूटी सवार
सुनाद न्यूज़
राकेश कुमार मिश्रा
संवाददाता तहसील मैथा
27 अक्टूबर 2022
शिवली।कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कडरी गांव के पास रिश्तेदारी में जा रहे स्कूटी सवार सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ गई । जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से चोटहिल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंहपुर बिठूर निवासी सुमित सिंह लालपुर सरैया निवासी मुकेश साहू राजकुमार के साथ स्कूटी पर बैठकर कड़री गांव निवासी अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, तभी कडरी गांव के कुछ पहले सामने से आ रही बाइक से टकरा गए और गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा सीएचसी शिवली लाया गया है घटना में स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
