Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > झगड़े में घायल महिला की मौत

झगड़े में घायल महिला की मौत

Spread the love

सुनाद न्यूज

27 अक्टूबर 2022

शिवली। दो पक्षो के बीच हुए झगड़े के बाद हुई मारपीट की घटना में सात दिन पहले घायल हुई महिला की मौत हो गई। घायल महिला घर पर ही रह रही थी। महिला के मरने की जानकारी पर सीओ रसूलाबाद आशापाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। और घटना के बारे में जानकारी लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
कोतवाली शिवली के मैथा चौकी के गांव मकरंदपुर बंथा की रहने वाली विधवा महिला राजाबेटी से गली से ट्रैक्टर निकालने के विवाद को लेकर गांव के श्यामबाबू से 20 अक्टूबर को विवाद हो गया था। झगड़े के बाद दोनो तरफ से एनसीआर दर्ज कराई गई थी। घायल राजाबेटी का शिवली सीएचसी में इलाज कराया गया था। पुलिस ने दोनो तरफ से तीन तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका की कार्रवाई की थी। जिसमें मृतका राजा बेटी भी शामिल थी। इधर महिला के लगी सिर की चोट का घर में ही इलाज कराती रही। बुधवार की सुबह महिला की मौत हो गई। मृतका की मौत के बाद उसके पुत्र मनीष की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *