Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करे निस्तारण-डीएम

शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करे निस्तारण-डीएम

Spread the love

अमन चैन से मनाएं त्योहार-एसपी

सुनाद न्यूज

09 अक्टूबर 2022

राजू शुक्ला

शिवली कानपुर देहात। कोतवाली शिवली में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम नेहा जैन व एसपी सुनीति ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। और उनके निस्तारण के आदेश दिए। थाना दिवस पर मात्र आठ लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने अवैध कब्जों पर सजगता के साथ ध्यान देने के निर्देश देते हुए कार्रवाई के निर्देश एसडीएम महेंद्र कुमार को दिए। एसपी ने त्योहारों को शांतिपूर्ण निपटारे के निर्देश इंस्पेक्टर अपराध अब्दुल कलाम को दिए। उन्होंने समाधान दिवस के बाद पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर उनके पेच कसे। इस मौके पर कानूनगो सुरेश चंद्र,सुरेंद्र सिंह,अटल त्रिपाठी,पुनीत बाजपेई,धर्मेंद्र तिवारी,सर्वेश पाल मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *