Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > दूध व्यवसाई का शव नहर में पड़ा मिला

दूध व्यवसाई का शव नहर में पड़ा मिला

Spread the love

 

सुनाद न्यूज

09 अक्टूबर 2022

शिवली,कानपुर देहात। दूध का व्यवसाय करने वाला किसान रामनरेश तिवारी 5 अक्टूबर की रात पड़ोस के गांव ककरमऊ में दूध का हिसाब लेने गए था। इसके बाद घर नही लौटा। शनिवार की दोपहर उसकी लाश कानपुर नगर के बिनौर चौकी की रेलवे लाइन के नीचे रामगंगा नहर में मिली। मृतक की जीभ बाहर निकली थी। परिजनों ने हत्या का आरोप ककरमऊ गांव के कुछ लोगों पर लगाया है। हालाकि प्राथमिक तौर पर पुलिस हत्या से इंकार कर रही है।
कोतवाली शिवली के भीमपुर नौबस्ता का रहने वाला रामनरेश तिवारी(45) किसानी के साथ ही पशुपालन करता है। पड़ोस के गांव ककरमऊ में 5 अक्टूबर की रात 9 बजे दूध का हिसाब लेने गया था। देर रात तक जब घर नही पहुंचा। परिजन उसकी तलाश करने निकले। उसकी साइकिल रास्ते में पड़ी मिली थी। 7 अक्टूबर को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश शुरू की। इसी बीच परिजनों को कानपुर नगर की बिनौर चौकी रेलवे क्रासिंग के नीचे रामगंगा नहर में पड़ी मिली। बड़े भाई राजन तिवारी ने ककरमऊ के कुछ लोगों पर भाई की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना पर कानपुर नगर की बिनौर व शिवली पुलिस भी मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि नहर में लापता रामनरेश की लाश मिली है। कानपुर नगर की बिनौर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *