Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > गंगा नदी में 6 लोग डूबे,एक की मौत,पांच लापता

गंगा नदी में 6 लोग डूबे,एक की मौत,पांच लापता

Spread the love

सुनाद न्यूज

04 अक्टूबर 2022

अभय प्रताप सिंह

 परिवारिक रिश्तेदार हैं आपस मे लापता और मृतक

ग्रामीणों के साथ साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद

बिल्हौर: थाना क्षेत्र में आंकिन गांव स्थित गंगा तट पर मंगलवार दोपहर नहाने के लिए पहुंचे थाना क्षेत्र के अरौल गांव के एक ही परिवार के 6 लोग नहाते समय गंगा नदी में डूब गए। घटना देख नदी में कूदे ग्रामीणों ने एक  को गंगा नदी से बाहर निकाल लिया। जिसकी मौत हो गई जबकि वहीं पानी की गहराई में समय  डूबे लोगोंका काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। क्षेत्रीय गोताखोरों नाविकों और एसडीआरएफ की टीम के द्वारा डूबे हुए लोगों की लगातार तलाश की लगातार की जा रही है और ग्रामीणों के साथ साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही कानपुर डिवीजन कमिश्नर डा राज शेखर ,आई जी रेंज प्रशांत कुमार , डीएम विशाख जी एसडीएम रश्मि सहित जनपद के शीर्ष अधिकारी मौके पहुंचे हालांकि शाम छह बजे तक सर्च अभियान मे पांच का कोई पता नहीं चल पाया है जिसमें हनी 20पुत्र रामबाबू निवासी हब्बापुर, जहानगंजन फरुखाबाद

सौरभ 21 पुत्र अमर सिंह हब्बापुर
तन्नू 17 पुत्री वंदप्रदीप हब्बापुर
विद्या13 पुत्र वंशप्रदीप हब्बापुर
मन्नो15 पुत्री विनय कल्याणपुर कानपुर
अनुष्का 12 पुत्री विनय कल्याणपुर अभी लापता है घटना स्थल पर सांसद अशोक रावत विधायक राहुल बच्चा ,नीलिमा कटियार ,मंत्री प्रतिभा शुक्ला ,सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *