Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > डिप्टी सीएम मौर्य का कानपुर देहात में होगा आगमन

डिप्टी सीएम मौर्य का कानपुर देहात में होगा आगमन

Spread the love

उप मुख्यमंत्री  के जनपद के रमऊ गांव में भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने विकास कार्यो का लिया जायजा, संपूर्ण व्यवस्थाए समय से दुरस्त करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

सुनाद न्यूज

30 सितंबर 2022

पूनम अग्निहोत्री

कानपुर देहात।उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य  के  एक अक्टूबर को जनपद कानपुर देहात के ग्राम पंचायत रमऊ गांव में प्रस्तावित है। भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक सुनीति, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने गांव में पहुंचकर कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने खेल मैदान, योगा पार्क, ओपन जिम, आंगनवाड़ी केंद्र पोषण वाटिका हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, देहाती मार्ट, कार्यक्रम स्थल, मंच रूट चार्ट आदि का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने संपूर्ण व्यस्थाएं दुरस्त करने हेतु उपस्थित उप जिलाधिकारी सिकंदरा, क्षेत्राधिकारी, ग्राम प्रधान, तहसीलदार, ग्राम विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी आदि को निर्देशित किया, जिलाधिकारी ने उपस्थित टेन्ट प्रभारी को निर्देशित किया कि मंच समय से पूर्ण हो तथा कोई लापरवाही मंच में ना हो, साथ ही मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था हेतु संपूर्ण व्यवस्थाए दुरस्त कर ले, पहले से ही रूट चार्ट तैयार कर ले, किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही जो भी कार्य वर्तमान में पूर्ण नहीं है उन्हें शीघ्र पूर्ण करते हुए अवगत कराएं।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, पीडी दिनेश कुमार यादव, उप जिलाधिकारी सिकंदरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 उमेश कुमार गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव, डीसी मनरेगा हरिचंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार यादव आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *