Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > डीएम मैथा तहसील में सुनेगी शिकायतें

डीएम मैथा तहसील में सुनेगी शिकायतें

Spread the love

 

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक अक्टूबर को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का तहसील मैथा में होगा आयोजन

सुनाद न्यूज

30 सितंबर 2022

कानपुर देहात।  जिलाधिकारी नेहा जैन ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा संशोधित निर्गत निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी भी जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगी, अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी व तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। यदि उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले दिन आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। संशोधित रोस्टर संपूर्ण समाधान दिवस का माह 16 जुलाई 2022 से 1 अक्टूबर 2022 तक का रोस्टर के अनुसार कोविड- 19 की गाइड लाइन में दिये गये निर्देशों के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक एक अक्टूबर 2022 को तहसील मैथा में जिला स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार तहसील डेरापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, तहसील अकबरपुर मे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोविड 19 गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित तिथि व समय पर (प्रातः 10.00 बजे) पहुँच कर सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *