Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > Uncategorized > जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर किया पुरस्कृत

जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर किया पुरस्कृत

Spread the love

सुनाद न्यूज

 24 सितंबर 2022

 

कानपुर देहात- सिया पैलेस सखनखेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सखनखेड़ा एवं प्राथमिक स्वाo रनिया को कायाकल्प अवार्ड और प्रा. स्वा• केन्द्र, सरवनखेड़ा को सार्टिफिकेट मिलने पर स्टाफ एवं क्वालिटी टीम का सम्मान समारोह एवं प्रीति भोज का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कानपुर देहात श्रीमती नेहा जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर देहात डा० ए० के. सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एस० एल० वर्मा, जिला संचारी रोग अधिकारी डा. ए. पी. वर्मा, एनसीडी नोडल डा० लनमय कनकड, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आशीष बाजपेई, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मंडलीय क्वालिटी परामर्शदाता डॉ सुरेंद्र सिंह, जिला क्वालिटी परामर्शदाता डॉ दिलीप वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सरवन खेड़ा डॉ दिवाकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रनिया डॉक्टर विशाल, चिकित्सा अधीक्षक गजनेर भूपेंद्र सिंह, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक आलोक सिंह आदि ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र दिए गए ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *