Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > Uncategorized > कैबिनेट व राज्यमंत्री ने “वोकल फॉर लोकल“ ओ.डी.ओ.पी. प्रदर्शनी कार्यक्रम के दूसरे दिवस किया शुभारंभ, “वोकल फॉर लोकल“ ओ.डी.ओ.पी. प्रदर्शनी का किया अवलोकन, ली जानकारी 

कैबिनेट व राज्यमंत्री ने “वोकल फॉर लोकल“ ओ.डी.ओ.पी. प्रदर्शनी कार्यक्रम के दूसरे दिवस किया शुभारंभ, “वोकल फॉर लोकल“ ओ.डी.ओ.पी. प्रदर्शनी का किया अवलोकन, ली जानकारी 

Spread the love

रोजगार मेले में 476 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, कैबिनेट व राज्य मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

 

कैबिनेट मंत्री व राज्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाकिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को साड़ी, लैपटॉप, ऋण स्वीकृत चेक लाभार्थियों को किया वितरित 

सुनाद न्यूज

24 सितंबर 2022

 

कानपुर देहात- मा० प्रधानमंत्री जी के 17 सितंबर जन्मदिवस से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत “वोकल फॉर लोकल“ के अन्तर्गत जनपद कानपुर देहात के ओ.डी.ओ.पी. उत्पादों एवं हस्तशिल्पीयो द्वारा निर्मित वस्तुओं (यूटेन्सिल्स, प्लास्टिक प्रोडक्ट एवं अन्य उत्पाद) की प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन किया गया, उक्त कार्यक्रम के दूसरे दिवस कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यक्रम में मिशन निदेशक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कौशल विकास मिशन, आई0टी0आई0 एवं सेवायोजन द्वारा संयुक्त रुप से जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला इको पार्क, माती मुख्यालय, कानपुर देहात में आयोजित किया गया। रोजगार मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री राकेश सचान द्वारा किया गया साथ ही मा0 राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थिति रहीं।

उक्त रोजगार मेले में कौशल विकास मिशन एवं आई0टी0आई0 उत्तीर्ण व गैर तकनीकि प्रशिक्षार्थियों/अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में सुनील ऑटो गुड़गांव, के0एच0वाई0 इलेक्ट्रानिक इण्डिया नोएडा, एम0टी0 ऑटोकार्पोरेशन हिमांचल, क्वांटम केनाईट-3 तमिलनाडू, मिण्डा गुजरात, टाटा मोटर्स गुजरात, सुजुकी मोटर्स गुजरात, पुखराज हेल्थकेयर कानपुर, इशिता टेक्सटाईल कानपुर, ब्राईट फ्यूचर लखनऊ, फ्रन्टियर एलाय स्टील लि0 रनियां, नेरोलेक पेन्टस जैनपुर, अरविन्द फुटवियर कानपुर देहात आदि कुल 19 कम्पनीज द्वारा रजिस्टर्ड 1184 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया, जिसमें 476 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत मा0 कैबिनेट मंत्री राकेश सचान जी, मा0 राज्य मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग प्रतिभा शुक्ला जी, भारतीय जनता पार्ट्री के जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधियां के साथ-साथ मुख्य विकास अधिकारी महोदया सौम्या पाण्डेय जी की गरिमामयी उपस्थिति में 57 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। इसके पश्चात जनपद की 23 ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 07 सहायिकाओं को 02-02 साड़ियों का वितरण कर साड़ी वितरण का शुभारम्भ किया गया एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के दौरान जिनके माता पिता की मृत्यु हो गयी थी उनके बच्चों को कैबिनेट मंत्री व राज्यमंत्री ने 18 लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किये गये एवं उद्योग लगाने हेतु उद्योग विभाग द्वारा ऋण स्वीकृत लोन की चेक लाभार्थियों को वितरित की गयी। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को प्रमाण पत्र आदि वितरित किया जा रहा है, कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री व राज्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस मौके पर अधिकरीगण व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *