Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > स्वास्थ्य > संचारी रोग एवं दस्तक माह की सफलता के लिए ब्लॉक टास्क फोर्स की हुई बैठक—

संचारी रोग एवं दस्तक माह की सफलता के लिए ब्लॉक टास्क फोर्स की हुई बैठक—

Spread the love

सुनाद न्यूज 

24 सितंबर 2022

बृजबिहारी द्विवेदी।

 मैथा कानपुर देहात। शनिवार को विकास खंड सभागार में खंड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक माह की बैठक ग्राम प्रधानों के साथ संपन्न हुई । प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें टीकाकरण के साथ ही लोगों के घर-घर जाकर आशा व आंगनवाड़ी द्वारा साफ -सफाई, स्वच्छ जल व मच्छरदानी का प्रयोग करने के बारे में जागरूक किया जाएगा । खंड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते ग्राम प्रधानों की विशेषकर जिम्मेदारी बढ़ जाती है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान पूर्ण मनोयोग के साथ सहयोग करें। प्रधानों की यह नैतिक जिम्मेदारी व कर्तव्य है ताकि संचारी रोगों को गांव में फैलने से रोका जा सके और इस पर प्रभावी नियंत्रण हो सके । स्वास्थ शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने कहा कि बरसाती मौसम होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे मच्छर जनित रोगों के होने की आशंका बढ़ जाती है इसलिए अपने आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें । कहीं पर भी पानी इकट्ठा न होने दें क्योंकि इसी पानी में मच्छरों का लार्वा पनपता है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा खासकर इस मौसम में नालियों की लगातार सफाई करवाते रहें ,दवा का छिड़काव भी समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग व पंचायत विभाग द्वारा करवाया जा रहा है ।ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष जनार्दन यादव ने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोग अपने अपने क्षेत्रों में नालियों की साफ-सफाई जलभराव से निजात के लिए प्रमुखता से कार्य करेंगे एवं एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा जिससे डेंगू मलेरिया के मच्छरों से बचाव होगा । संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरुकता अत्यंत आवश्यक है । इसमें ग्राम पंचायत सचिव ,ग्राम प्रधान व आशा आदि के सहयोग से मुक्ति मिल सकती है । इस मौके पर सचिव राजीव द्विवेदी ,सुखदेव प्रसाद, ह्रदयेश, ग्राम प्रधान अखिलेश राठौर ,टिल्लू पाल, भरत सिंह सेंगर , मुकेश राठौर , आशीष अग्निहोत्री , महेश यादव सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *