Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > बाइक की डिक्की से 70 हजार चोरों ने उड़ाए

बाइक की डिक्की से 70 हजार चोरों ने उड़ाए

Spread the love

 

सुनाद न्यूज 

17 सितंबर 2022

शिवली। बैंक से रुपए निकाल कर आया युवक बस स्टॉप पर एक मेडिकल स्टोर के सामने बाइक खड़ी कर दवा खरीदने लगा की दो चोरों ने बाइक की डिग्गी खोल कर 70 हजार रुपए की नकदी समेत बैंक पासबुक अन्य जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर चोरों की तलाश शुरू की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शिवली कस्बे के साकेत नगर मोहल्ला निवासी कुलदीप दीक्षित शुक्रवार की दोपहर कस्बा स्थित इंडियन बैंक से रुपए निकालने गया था। बैंक से सत्तर हजार रुपए निकालकर बाइक की डिग्गी में रख लिए और बस स्टॉप पर एक मेडिकल स्टोर के सामने बाइक खड़ी कर दवा लेने लगे कि बैंक से रेकी कर रहे दो चोरों ने बाइक की डिग्गी से सत्तर हजार रुपए नकदी समेत पास बुक डायरी व अन्य कागजात पार कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित कुलदीप से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तलाश शुरू की है। शनिवार को भी चोर पुलिस की पकड़ से दूर रहे। इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कलाम ने बताया की शीघ्र घटना का अनावरण किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *